Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने किया अर्दली रूम, रेड अलर्ट को लेकर लोगों को किया जागरूक

Spread the love


इस्लामनगर थाने में विवेचनाओं की समीक्षा, उघैती और बिल्सी में पैदल गश्त कर सुरक्षा का दिया संदेश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने शुक्रवार को थाना इस्लामनगर में सभी विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अर्दली रूम के बाद एएसपी ग्रामीण ने थाना उघैती और बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान उन्होंने आमजनमानस को मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की भी अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!