Breaking News

जनगणना कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Spread the love

एडीएम प्रशासन बोले- सहयोग न करने वाले कार्मिकों पर जनगणना अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा है कि जनगणना 2027 का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम प्रशासन ने कहा कि जनगणना से संबंधित कार्यों की माइक्रो मॉनिटरिंग की जा रही है तथा इसे समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने जनगणना 2027 के लिए प्रगणक बनाए गए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …