अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रहेंगे प्रतिबंधित
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी।
परीक्षा प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थी ब्लैक पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र की मूल प्रति, प्रवेश पत्र की फोटोयुक्त प्रति, एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो तथा फोटो पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
निर्देशों के अनुसार प्रवेश पत्र पर वही फोटो लगी होनी चाहिए, जो ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड की गई थी।
परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का कागज, पुस्तक, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा संचालन सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
Budaun Amarprabhat