Breaking News

कृषि आजीविका सखी के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु पालन व जैविक खाद बनाने की विधि सिखाई

Spread the love

आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आजीविका सखी का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शुक्रवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर , सुधीर सिंह व बी आर पी नीलम ने सभी कृषि सखियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु पालन , जैविक खाद बनाने की विधि , पोषण वाटिका ,कीटनाशक दवाओं की जानकारी ,नर्सरी लगाना व फसल गहनता से संबंधित आवश्यक विस्तृत जानकारी जुटाई , इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली क्षेत्र से 02 , इस्लामनगर से 03 , दह गवां से 16 व सहसवान से 01 सहित कुल 22 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी महिला प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर शुभ कामनाएं दीं ।
यह कार्यक्रम 25 मई 2026 से 29 मई 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहा ।
यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …