Breaking News

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण

Spread the love


श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन एवं सुरक्षा प्रबंधन को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!