Breaking News

डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Spread the love


बंदी बैरक, भोजनालय और चिकित्सालय की जांच, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार को जिला कारागार बदायूं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदी बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद किया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

डीएम और एसएसपी ने कारागार में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं निगरानी व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …