Breaking News

सांसद आदित्य यादव सोमवार को जनसुनवाई करेंगे, कार्यकर्ताओं व आमजन से करेंगे मुलाकात

Spread the love

सुबह 8:30 बजे डीएम रोड स्थित आवास पर सुनेंगे समस्याएं, दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं, 31 मई। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव सोमवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद 01 जून 2026 को प्रातः 8:30 बजे से डीएम रोड स्थित अपने निज निवास पर जनसुनवाई करेंगे और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

सांसद आदित्य यादव इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जनसुनवाई के उपरांत वह लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं निजी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

सांसद के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों के उनके आवास पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …