Breaking News

डा. क्रान्ति कुमार को डी.लिट. की मानद उपाधि, ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से भी सम्मानित

Spread the love

हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर मिला सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

संवाददाता : आई एम खान , बिसौली

बिसौली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामाजिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय बुद्ध रिसर्च सेंटर के कन्वीनर एवं बीबीसी मैगजीन के पूर्व मुख्य संपादक डा. क्रान्ति कुमार को आईजीयू, दिल्ली द्वारा डी.लिट. (मानद) उपाधि एवं ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदान किया गया।

बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिसइया निवासी स्वर्गीय बृजलाल गौतम के पुत्र डा. क्रान्ति कुमार को इससे पूर्व पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त हो चुकी है। उनके सम्मानित होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

डा. क्रान्ति कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, समाज और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में हर व्यक्ति का योगदान और मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और उन सभी लोगों का है जिन्होंने समय-समय पर उनका सहयोग और उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि में सभी की समान भागीदारी है। डा. क्रान्ति कुमार के सम्मानित होने पर उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!