Breaking News

राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर युवाओं ने किया शरबत वितरण

Spread the love


बघेल समाज के युवाओं ने हाईवे पर आयोजित कार्यक्रम में याद किए आदर्श, राहगीरों को पिलाया शरबत

संवाददाता : गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। नगर में राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बघेल समाज के युवाओं ने बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित कर राहगीरों को शरबत वितरित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके समाजसेवी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मपाल बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए सेवा कार्य में योगदान दिया।

इस अवसर पर अर्जुन बघेल, सचिन बघेल, शिवम बघेल, अंकुर बघेल, वीरेंद्र बघेल, जगदीश बघेल, रोहताश बघेल, सोनू बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, भुवनेश बघेल, विशाल बघेल एवं नितिन बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!