Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Spread the love

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। वहीं श्री सत्यनारायण की कथा भी हुई।
परिव्राजक सुमित कुकरेती, प्रज्ञा मंडल के भवेश शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। हजारों गायत्री परिजनों और साधु संतों ने यज्ञ भगवान को लोककल्याणार्थ विशेष आहुतियां समर्पित कीं।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा, गायत्री शक्तिपीठ मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा के जिले में भ्रमण, भव्य स्वागत और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर डीपी सिंह, डा. सोनपाल, रामचंद्र प्रजापति, माया सक्सेना, महेश शाक्य, सुमन कुकरेती, ममता पटेल, ललतेश, विचित्रा, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!