Breaking News

राजीव कृष्ण को पुलिस महानिदेशक पद पर नियमित नियुक्ति

Spread the love

राजीव कृष्ण को पुलिस महानिदेशक पद पर नियमित नियुक्ति

शासन ने जारी किया आदेश, अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को मिली स्थायी जिम्मेदारी

संवाददाता : गोविंद देवल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को पुलिस महानिदेशक (विभागाध्यक्ष), उत्तर प्रदेश के पद पर नियमित नियुक्ति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रविवार को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया।

वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण वर्तमान में निदेशक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के पद पर कार्यरत हैं। वह पुलिस महानिदेशक (विभागाध्यक्ष) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। शासन के नवीन आदेश के बाद उन्हें उक्त पद पर नियमित रूप से तैनात कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा जारी आदेश में राजीव कृष्ण को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर प्रभार प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राजीव कृष्ण को पुलिस महानिदेशक पद पर नियमित नियुक्ति मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …