बरेली 7 जून, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05312/05311 कासगंज जं.- कानपुर अनवरगंज- कासगंज जं. परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 8, 9 एवं 10 जून, 2026 को निम्नवत किया जायेगा।
05312 कासगंज जं.- कानपुर अनवरगंज परीक्षा विशेष गाड़ी 8, 9 एवं 10 जून, 2026 को कासगंज से 18:15 बजे प्रस्थान कर कायमगंज से 19:04 बजे, फर्रुखाबाद से 19:40 बजे, गुरसहायगंज से 20:32 बजे, कन्नौज से 21: 00 बजे तथा बिल्हौर से 21:32 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 22:50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05311 कानपुर अनवरगंज-कासगंज जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 8, 9 एवं 10 जून, 2026 को कानपुर अनवरगंज से 23:30 बजे प्रस्थान कर बिल्हौर से 00:17 बजे, कन्नौज से 00.40 बजे, गुरसहायगंज से 01:07 बजे, फर्रुखाबाद से 02:00 बजे तथा कायमगंज से 02:32 बजे छूटकर कासगंज 4:20 बजे पहुंचेगी।
(सफदर हुसैन)
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर
Budaun Amarprabhat