Breaking News

उजौली के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

बिनावर। बरेली-आगरा-कासगंज रेलवे लाइन पर उजौली गांव के निकट रविवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसे लेकर जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान हरिओम (22) पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना बिनावर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिओम अहमदाबाद (गुजरात) में रहकर काम करता था और हाल ही में घर लौटा था। देर रात किसी समय वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा, जहां उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हरिओम ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजन और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।
संवाददाता :


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Spread the loveफैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर …