Breaking News

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने एक राशन डीलर की दुकान का औचक निरीक्षण किया।

Spread the love

बिसौली। सोमवार को उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने एक राशन डीलर की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी के साथ पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार भी मौजूद थे। उन्होंने दुकान पर उपलब्ध राशन स्टॉक और संबंधित रजिस्टरों की गहनता से जांच की। एसडीएम ने राशन डीलर गुड्डू देवी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्ड धारकों को समय पर और बिना किसी बाधा के राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि दुकान पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और किसी भी प्रकार की कमी या शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि कोई शिकायत मिलती है या अनियमितता पाई जाती हैं, तो संबंधित डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरिक्ष विज्ञान में करियर को लेकर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

Spread the loveगोरखपुर। डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर की ओर से गुरुवार को अंतरिक्ष …