Breaking News

एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया।

Spread the love

बिसौली। सोमवार को एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। छापामारी के दौरान उन्होंने चार ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज करते हुए फैजगंज बेहटा पुलिस को सौंपा। एसडीएम की छापामारी कार्रवाई के चलते खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पड़कर फैजगंज बेहटा थाने में सीज करा दिया। एसडीएम ने आशंका जताई है कि कुछ पुलिस एवं राजस्व विभाग के लोग अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त प्रतीत हो रहे हैं उन लोगों की गोपनीय जांच की जा रही है। आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने एक वार्ता में कहा कि अवैध रूप से खनन करने वाले माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …