Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूरे होने पर सीएचसी बिसौली पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बिसौली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूरे होने पर सीएचसी बिसौली पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 90 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श व निशुल्क सुविधाएं प्रदान की गई।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 9 जून 2016 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। डा. माहेश्वरी ने कहा कि इस योजना का प्रमुख लक्ष्य गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है जिससे स्वस्थ माँ से स्वस्थ बच्चे का जन्म हो सके। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा निशुल्क अल्ट्रासाउंड एवं आयरन इंजेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस दौरान सीमा रानी, बेबी शर्मा, पारुल रानी, ज्योति शर्मा, पल्लवी शर्मा, सीमा शर्मा, रेखा रानी आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …