Breaking News

बिसौली विधानसभा क्षेत्र की एक बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक बुद्धा उपवन में आयोजित की गई।

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी की बिसौली विधानसभा क्षेत्र की एक बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक बुद्धा उपवन में आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी व उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रभारी अनीस राजा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, सरकार बनाने का रास्ता उतना ही सरल होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने बूथ प्रबंधन को चुनाव जीतने की कुंजी बताया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरुजी, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डा. आस मो. विनीत कुमार, सविता ठाकुर, विकास सिंह, बादल प्रजापति, विजय बहादुर वर्मा, सुरेंद्र सागर, भूपेंद्र दिवाकर, सूरजपाल, बादाम सिंह यादव, प्रधान रामबाबू यादव, चंद्रकेश यादव पूर्व प्रधान, जयपाल सिंह, कल्याण सिंह, मुनेंद्र सिंह यादव, ठाकुर सुदेश सिंह, फूल सिंह, नेमपाल सिंह, बब्लेश, जुगल किशोर गुप्ता, कृष्ण वीर सिंह यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, ठाकुर सुबोध सिंह, रामवीर सिंह यादव, अमरनाथ वर्मा, संजीव यादव, रूपा यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम, मोहित शर्मा, एड. केपी सिंह राना, एड. विवेक यादव, एड. इकरार अहमद, एड. कपिल सिंह, गौरव जाटव, पंकज यादव, विकास यादव, कैलाश यादव, जितेंद्र यादव, मोर सिंह पाल, के.के. पाल, रामबाबू जाटव, रामदुलार लोधी, खेमवीर सिंह, रविंद्र यादव, मशरूम मास्टर, भुवनेश जाटव, ठाकुर होराम सिंह समेत पार्टी के जोन प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Spread the loveराहुल मौर्य मिलक (रामपुर)। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता ने सोमवार को निरीक्षण …

error: Content is protected !!