Breaking News

हरे पेड़ की कटाई की शिकायत, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

Spread the love

संवाददाता :

जगत (बदायूं)। थाना अलापुर क्षेत्र के ब्लॉक जगत स्थित ग्राम जगत में एक हरे पेड़ की कटाई को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, गांव में चुन्नीलाल शर्मा की दुकान के सामने स्थित प्राचीन कदमखंडी तालाब के निकट एक पाकड़ का पेड़ था। आरोप है कि गांव निवासी गौरव शिवकुमार पुत्र दयाराम द्वारा उक्त पेड़ को काट दिया गया। इस मामले को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और प्रशासन को शिकायत भेजी।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पेड़ कटने के बाद संबंधित स्थान पर अतिक्रमण की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में अनिल पाल, चुन्नीलाल शर्मा, दिलीप, राजू, मुकेश कुमार, अमर सिंह, राजीव श्रीवास्तव, अंजू शर्मा, विशाल, सुनील तथा सोनू राठौर सहित अन्य ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बदायूं को शिकायती पत्र सौंपा है।

फिलहाल मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच की अपेक्षा की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …