Breaking News

बिल्सी – मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसाई में बुधवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया।


पुलिस के अनुसार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है तथा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Spread the loveफैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर …