Breaking News

मुजरिया थाने में नष्ट की गई अवैध शराब, 12 मालों का हुआ विनिष्टीकरण

Spread the love

बदायूं। जनपद में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना मुजरिया पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित पुराने मालों का विनिष्टीकरण किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया के निर्देशन में तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान द्वारा गठित समिति की मौजूदगी में थाना मुजरिया परिसर में कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सहसवान आनंद भूषण, प्रभारी निरीक्षक मुजरिया, अपराध निरीक्षक रजनीश कुमार तथा मालखाना प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस के अनुसार थाना मुजरिया में विगत वर्षों से आबकारी अधिनियम के विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब से संबंधित कुल 12 मालों का माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विनिष्टीकरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि माल निस्तारण अभियान के माध्यम से पुराने लंबित मालों का समयबद्ध निस्तारण कर अभिलेखों को व्यवस्थित किया जा रहा है तथा न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीएसए से कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार-सोमवार अवकाश समेत विभिन्न समस्याओं पर शिक्षक संघ ने की चर्चा

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी एवं …

error: Content is protected !!