Breaking News

सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट के लिए यातायात डायवर्जन लागू, 24 घंटे बदले रहेंगे मार्ग

Spread the love

बदायूं। सोमवती अमावस्या के अवसर पर 15 जून को कछला गंगा घाट एवं अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 14 जून की रात 8 बजे से 15 जून की रात 8 बजे तक भारी एवं अन्य वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

जारी यातायात योजना के अनुसार बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के एवं भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला और अलीगढ़ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

इसी प्रकार बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन नौशेरा तिराहा से कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। मुजरिया चौराहे तथा सहसवान के कछला रोड से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

यातायात डायवर्जन व्यवस्था के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा तथा कछला रोड सहसवान पर पुलिस बल तैनात रहेगा और वाहनों को निर्धारित मार्गों से भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात योजना का पालन करें तथा यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें। हालांकि यह डायवर्जन गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली के तार और ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाले 5 सदस्यीय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

Spread the loveहुंडई औरा कार व अवैध असलहे बरामद बदायूँ। जनपद में अपराध और अपराधियों …

error: Content is protected !!