Breaking News

14 किलो डोडा छिलका और अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, छह का शांतिभंग में चालान

Spread the love

बदायूं। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना मूसाझाग पुलिस ने सहजनी-म्याऊं रोड तिराहे पर वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान संजीव पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाबा कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, बदायूं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 14 किलोग्राम डोडा छिलका, एक मोबाइल फोन तथा एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद की। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

वहीं थाना उघैती पुलिस ने ग्राम खितौरा कुंदन निवासी दीपक भारद्वाज पुत्र भूपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा .315 बोर तथा एक देशी पौनिया 12 बोर बरामद किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

इसके अलावा शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर थाना उघैती पुलिस ने चार तथा थाना मुजरिया पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी छह आरोपियों का चालान बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 45 हजार का अर्थदंड

Spread the loveबदायूं। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार संचालित महत्वाकांक्षी ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत वरिष्ठ …

error: Content is protected !!