Breaking News

बिल्सी में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान, बकायादारों और बिजली चोरी करने वालों में मचा हड़कंप

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या-3 में शनिवार को बिजली विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी और बकाया बिलों की जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बिजली बिलों की जानकारी ली।

बिल्सी विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान करीब 30 घरों की जांच की गई, जिसमें मीटरों की स्थिति, बिजली खपत और बिल भुगतान का रिकॉर्ड देखा गया।

जेई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बिल जमा न होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है, लेकिन कुछ लोग अवैध तरीके से तार जोड़कर बिजली का उपयोग करने का प्रयास करते हैं, जो कानूनन अपराध है।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों पर विभाग की लगातार नजर है और भविष्य में भी नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। बिजली चोरी या बिल बकाया मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। अभियान के दौरान विभागीय कर्मचारी कुंवर पाल, गिरीश बाबू, मांगलिराम, अजय कुमार पप्पू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अधेड़ को गोली लगने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the loveइस्लामनगर क्षेत्र के सकतपुर गांव की घटना, घायल की हालत गंभीर बताई जा …

error: Content is protected !!