Breaking News

युवा पीढ़ी को भक्ति से जोड़ने वाले श्याम बाबा के अनन्य सेवादार शिवम माहेश्वरी गुरुजी का जन्मदिन आज

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बिल्सी। श्री श्याम बाबा के अनन्य भक्त एवं सेवादार, युवा समाज को धर्म और भक्ति के मार्ग से जोड़ने वाले शिवम माहेश्वरी गुरुजी का जन्मदिन आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, भक्तों एवं शिष्यजनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बाबा श्याम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।

शिवम माहेश्वरी गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन खाटू श्याम बाबा की भक्ति और सेवा को समर्पित कर दिया है। वे समय-समय पर बाबा श्याम एवं अन्य देवी-देवताओं के भजन-कीर्तन का आयोजन कर लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उनकी मधुर वाणी और धार्मिक प्रवचनों से अनेक लोग धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

आज के कलयुग में जहां युवा पीढ़ी विभिन्न भटकावों और गलत रास्तों की ओर बढ़ रही है, वहीं शिवम माहेश्वरी गुरुजी युवाओं को भगवान की भक्ति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक युवाओं का जीवन सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर हुआ है।

धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सेवाओं के कारण लोग उन्हें श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव इसी प्रकार समाज को धर्म, भक्ति और मानवता का संदेश देते रहें।

जन्मदिन के पावन अवसर पर शिवम माहेश्वरी गुरुजी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा श्याम की कृपा सदैव उन पर बनी रहे। 🎂🙏🌹🚩॥ जय श्री श्याम ॥🚩🌹


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्म की आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भारतीय ज्ञान परम्परा-आईकेएस केंद्र के तत्वावधान में 15वें …

error: Content is protected !!