Breaking News

उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश प्रजापति का भाजपा नेता हरिओम मौर्य ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। भारतीय जनता पार्टी की उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश प्रजापति का नगर पंचायत मसवासी के निवर्तमान अध्यक्ष हरिओम मोर्य ने अपने निवास मौर्य फैमिली होटल एवं रेस्टोरेंट पर भारतीय जनता पार्टी की उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश प्रजापति का पटका पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 4399 दिन 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है 26 मई 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 में हुए आम चुनावों में मिली जीत के बाद 9 जून 2024 को उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं तथा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं लाभार्थी योजना के जिला चेयरमैन तथा भारतीय जनता पार्टी के जसपुर के संभावित प्रत्याशी खड़ग सिंह चौहान, उज्ज्वला योजना के हरियाणा प्रभारी राम मोहन सिंह, जिला महामंत्री भाजपा मुरादाबाद ओमपाल सिंह सैनी, ओबीसी मोर्चे उधमसिंह नगर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाज सेवा विकास संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह ,हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष ठाकुरद्वारा भूपेंद्र सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रामपुर संजीव कुमार वर्मा भाजयुमो जिला कार्यालय प्रभारी मयंक मौर्य, आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शहर विधायक महेश गुप्ता ने किया विधिवत शुभारम्भ, विकास को दी नई गति

Spread the loveबजीरगंज नगर पंचायत में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास संवाददाता …

error: Content is protected !!