Breaking News

चतुरी नगला में रास्ते को लेकर विवाद, वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने समाधान दिवस में लगाई गुहार

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरी नगला स्थित वाल्मीकि बस्ती के ग्रामीणों ने बस्ती के मुख्य रास्ते को लेकर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से रास्ते की समस्या के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार बस्ती का यह रास्ता कई वर्षों से आवागमन के लिए उपयोग में रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर अवरोध उत्पन्न कर दिया गया है, जिससे बस्ती के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यह बस्ती का प्रमुख मार्ग है और इसके बंद होने से दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार हल्का लेखपाल द्वारा चक मार्ग की पैमाइश कर वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दी गई, जबकि बस्ती के लोगों का कहना है कि उनकी मूल समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पुनः पैमाइश कराई जाए तो स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार स्तर की टीम से पुनः पैमाइश कराकर रास्ते के संबंध में स्पष्ट निर्णय किए जाने की मांग उठाई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार

Spread the loveबिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। …

error: Content is protected !!