Breaking News

खेत की रखवाली कर रहे किसान की सड़क किनारे मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका

Spread the love

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू

वजीरगंज (बदायूं)। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव गोठा के पास रविवार तड़के एक किसान की सड़क किनारे मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि किसान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव गोठा निवासी 45 वर्षीय रियासत पुत्र हाशिम बटाई पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह गांव के ही एक खेत में खड़ी मक्का की फसल की रखवाली करने के लिए शनिवार रात गया था। खेत के पास स्थित ट्यूबवेल के निकट उसने चारपाई डालकर विश्राम किया था।

रविवार सुबह राहगीरों ने उसे सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही आसपास के साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी वाहन की संलिप्तता सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेटेंट बदल देगा ऊंटों की सूरत-सीरत

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के डॉ. मुकुल …

error: Content is protected !!