Breaking News

इस्लामनगर में दो पक्षों के विवाद में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

इस्लामनगर (बदायूं)। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल एक किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस एवं स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 45 वर्षीय कुवंरपाल पुत्र छेदालाल रविवार को खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका गांव के दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

घायल कुवंरपाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीआईएमटी कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ का आयोजन हुआ, विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए*

Spread the love* *बदायूँ:* उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा …

error: Content is protected !!