Breaking News

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की बैठक सम्पन्न, वेद प्रकाश गुप्ता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

बदायूँ। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में शक्ति टेंट हाउस परिसर में एक शोक एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संस्था के वार्षिक क्रियाकलापों और वार्षिक आय-व्यय विवरण पर विस्तार से चर्चा की गई, वहीं दूसरी ओर संस्थान के आजीवन सदस्य एवं कोषाध्यक्ष रहे वेद प्रकाश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने स्व. वेद प्रकाश गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके मिलनसार स्वभाव और संस्थान के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अशोक खुराना ने कहा कि “मिट्टी से ही है बना मानव का यह रूप, मिट्टी में मिल जाएगा रंक होय या भूप।”
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात बैठक में रिक्त हुए कोषाध्यक्ष पद के चयन हेतु आगामी रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
इस शोक एवं विचार बैठक में संस्थान के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्वजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अशोक खुराना, रामवीर सिंह, डी.के. चड्ढा, रजनी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, नितिन प्रकाश गुप्ता (पुत्र, स्व. वेद प्रकाश गुप्ता), जया गुप्ता (पुत्रवधू, स्व. वेद प्रकाश गुप्ता) शामिल रहे।
बैठक के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …