Breaking News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में पेपर लीक छात्रों की समस्याओं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को सौंपा।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों के समर्थन में आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है और लोकतांत्रिक परंपराओं की विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर जवाब देने की बजाय विपक्ष का दमन कर रही है। इस दौरान सपा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। इस दौरान सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, एड. मोहित शर्मा, सूरज पाल गिहार, पूर्व प्रधान सकलेन खां, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनोद यादव, भूपेंद्र दिवाकर वीरेश प्रजापति, रामवीर सिंह, जयप्रकाश, चंद्रपाल सिंह, श्योराज सिंह, मो. अनीस फारूकी, ईशपाल सिंह यादव, दीपक भारती राजेंद्र कुमार, किशनवीर आदि सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …