Breaking News

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन की आशंका पर जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
बुधवार को लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव एड. राहुल यादव भीष्म के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर रहे कार्यकर्ताओं को उनके कैंप कार्यालय श्यामपुर हाउस पर नजरबंद ( हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। एड. राहुल यादव भीष्म ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों, युवाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों पर यदि कोई हमला करेगा तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना अपराध नहीं बल्कि जनता का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत पर लड़ाई जारी रखेगी। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …