बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने थाना उसावा में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर भूमि व राजस्व संबंधी 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने थाने का निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करें तथा निस्तारण के समय की फोटोग्राफी भी कराया जाए तथा सहमति पत्र पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर भी लिए जाएं।
जिलाधिकारी ने थाना उसावा में आयोजित समाधान दिवस के उपरांत थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां विभिन्न रजिस्टरो का अवलोकन किया। माल खाने को निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को जनता से बेहतर व्यवहार करने व संवाद स्थापित करने के लिए भी कहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat