लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग़ौरतलब है कि आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह जी का जन्मदिवस मनाने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने कहा कि देश ने आज न केवल एक राजनेता बल्कि महान अर्थशास्त्री भी खोया है पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन देश की अपूरणीय क्षति है,आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को भारतीय राजनीति के इतिहास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए हमेशा उदारता पूर्वक याद रखा जाएगा।
सरल स्वभाव के धनी डॉ मनमोहन सिंह जी को सभी राजनैतिक दलों में सम्मान प्राप्त था और अपने १० वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे और सभी राजनैतिक दलों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव इज़हार अहमद शाह ,रमावती तिवारी,छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी,आशुतोष सोती,शैलेश सिंह,मनीष मिश्र,प्रदेश महासचिव नारी शक्ति संगठन नम्रता शुक्ला,श्रीष श्रीवास्तव,राव इक़बाल अहमद खान,प्रदेश महासचिव नारी शक्ति संगठन शालिनी सिंह तथा विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Check Also
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार, शांति भंग में दो साथी भी दबोचे गए
Spread the loveबदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस …
Budaun Amarprabhat