*
*बदायूँ।* बीआईएमटी कॉलेज, बदायूँ में विगत एक सप्ताह से चल रहे पोषण सप्ताह के समापन अवसर पर गृह विज्ञान संकाय द्वारा छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग, सलाद मेकिंग और क्रॉस वर्ड क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल व विकास आहूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता और पोषण संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता, चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना, प्रोफेसर नीतू सिंह, प्रोफेसर पवन दीक्षित व प्रोफेसर मयंक सक्सेना रहे। जिन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए सलाद व पोस्टर्स का आंकलन कर अपना निर्णय दिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोषण के महत्व को रंगों के माध्यम से दर्शाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी एस सी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर से प्रथम स्थान पर शगुन , द्वितीय स्थान पर एम एस सी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर से प्रतिभा तथा तृतीय स्थान पर बी एस सी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर से उज़ेफ़ा व एम एस सी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर से गीता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में पौष्टिक और स्वादिष्ट सलाद तैयार करके स्वस्थ आहार का संदेश दिया। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए सलाद की विविधता, सजावट एवं पौष्टिकता ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एम एस सी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर से प्रतिभा एंड ग्रुप प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर बी एस सी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर से शगुन एंड ग्रुप तथा तृतीय स्थान पर बी एस सी पंचम सेमेस्टर से कुशाग्रा एंड ग्रुप व प्रवेश एंड ग्रुप संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे । क्रॉस वर्ड क्विज़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोषण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी को साझा किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम एस सी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की नेहा खानम, द्वितीय स्थान एम एस सी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर से आकृतिका आर्या व प्रतिभा सुमन ने संयुक्त रूप से तथा बी एस सी गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की गौरी कौशल व बी एस सी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर से शगुन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में तीनों प्रतियोगिताओं – सलाद मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और क्विज़ प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
इन सभी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन गृह विज्ञान संकाय विभागाध्यक्ष रुचि गुप्ता, प्रोफेसर आभा सिंह, प्रोफेसर विदुषी शर्मा व प्रोफेसर मेघा पटेल द्वारा किया गया।
Budaun Amarprabhat