Breaking News

बंदर की घुड़की से घबराकर छत से गिरी महिला, गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव धुरी नगला में बंदर के हमले के डर से एक 55 वर्षीय महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विद्यावती (55 वर्ष) पत्नी नेकसू अपने घर की छत पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक आए एक बंदर ने उन पर झपटते हुए घुड़की दे दी। बंदर के इस अचानक हमले और आक्रामक तेवर से महिला बुरी तरह सहम गई और खुद को बचाने के प्रयास में संतुलन खोकर सीधे छत से नीचे जमीन पर आ गिरी।
ऊंचाई से गिरने के कारण महिला का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और अलीगढ़ में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में बंदरों के आतंक को लेकर गहरा भय व्याप्त है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा मातम, विधायक ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय मुड़िया खागी में सड़क हादसे …