उझानी। एपीएम (पी.जी.) कॉलेज, उझानी में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा डॉ. जितेंद्र सिंह राणा को महाविद्यालय का नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह के स्थान पर पदभार ग्रहण किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने डॉ. जितेंद्र सिंह राणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में अनुशासन, सुरक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नव नियुक्त चीफ प्रॉक्टर डॉ. जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि महाविद्यालय में अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों से सहयोग की अपेक्षा की।
Budaun Amarprabhat