बदायूं। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहसिन रज़ा को उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शीराज़ आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।
शीराज़ आलम ने कहा कि मोहसिन रज़ा के लंबे राजनीतिक अनुभव से आयोग के कार्यों को गति मिलेगी और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा। कार्यकर्ताओं ने इसे समाज व संगठन हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया, मनोज गुप्ता, सौरभ साहू, पंकज शर्मा, नितिन, अभिषेक, अजमत अली, नसीम खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat