Breaking News

उघैती और फैजगंज बेहटा में हुए सड़क हादसों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

Spread the love

बदायूं, 8 सितंबर। जिले में 7 सितंबर को उघैती और फैजगंज बेहटा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों के बाद जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उघैती थाना क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर खितौरा गांव के पास डंपर और टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल सात लोगों को उपचार के लिए बिल्सी और सहसवान सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बदायूं-चंदौसी मार्ग पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में घायल तीन युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

डीएम और एसएसपी ने दोनों घटनास्थलों का भौतिक निरीक्षण कर हादसे से संबंधित जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, विधायक ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किए

Spread the loveशिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : महेश चंद्र गुप्ता बदायूं। शिक्षक दिवस …