Breaking News

कृष्ण पक्ष अमावस्या पर कछला घाट का एएसपी सिटी व सीओ ने लिया जायजा, सुरक्षा व ट्रैफिक के कड़े निर्देश

Spread the love

कछला। आगामी कृष्ण पक्ष की अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान हेतु उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कछला गंगा घाट स्नान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थलों तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। एएसपी (नगर) ने घाट क्षेत्र में गहरे पानी के स्थानों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और जल पुलिस को निरंतर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही हाईवे से कछला घाट की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रभावी यातायात डायवर्जन और प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने स्नान क्षेत्र में साफ-सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान थाना प्रभारी उझानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में 17 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

Spread the loveबदायूं। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की जिला कार्यशाला …