बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के एनाटमी विभाग में 9 सितंबर 2026 को बाबा कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय श्रीमती सरोज पत्नी गौरव सिंह ने मृत्यु के बाद देहदान करने का संकल्प लिया।
एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्त्याज हुसैन एवं लैब टेक्नीशियन/बॉडी इंजेक्टर प्रमोद कुमार ने उनका पंजीकरण कराया। इस दौरान उनसे संकल्प पत्र भरवाया गया और देहदान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्त्याज हुसैन ने श्रीमती सरोज को देहदान संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि देहदान का संकल्प चिकित्सा शिक्षा और भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
श्रीमती सरोज ने बताया कि उन्होंने स्वयं की प्रेरणा से मृत्यु के बाद देहदान करने का निर्णय लिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं उप-प्रधानाचार्या डॉ. नेहा सिंह ने भी उनके इस सराहनीय निर्णय की प्रशंसा की।
इस अवसर पर एनाटमी विभाग के डॉ. ऋषभ सिंह, डॉ. अर्जित आर्य, डॉ. इतिशा चौधरी, सत्वीर सिंह, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, राकेश पाल, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat