कुंवरगांव। थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 7 लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
कार्रवाई के तहत दातागंज के अमृतपुर निवासी दलपत राम, बरेली जनपद के थाना भमौरा के गांव मकरंदपुर निवासी ओम शिवाय, भूरेलाल व जागनलाल, करगैना निवासी नरेंद्र पाल तथा यूसुफनगर निवासी आकाश और पंकज के विरुद्ध शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को उपजिलाधिकारी सदर के समक्ष पेश किया।
थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को बिगड़ने से रोका। क्षेत्र में माहौल खराब करने या कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Budaun Amarprabhat