Breaking News

रेडक्रॉस सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Spread the love

टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली
बदायूं। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद बदायूं की प्रबंध कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रमाण-पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। इसके साथ ही पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल कश्यप और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों—अध्यक्ष सत्यपाल, उपाध्यक्ष आयुष कश्यप, कोषाध्यक्ष बीषेक तथा सचिव अभिषेक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और सीएमओ द्वारा 5-5 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित की गई। पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप ने रेडक्रॉस सोसाइटी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्यान्न, वस्त्र और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं राजेश कश्यप ने नए पदाधिकारियों को लगन और समर्पण से जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।
सीएमओ ने संक्रामक रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया, जबकि डॉ. मोहन झा ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव हेतु नियमित जांच व दवाओं के सेवन की सलाह दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने टीबी के लक्षण, उपचार व रोकथाम की जानकारी देते हुए कहा कि साथ रहने या खाने से टीबी नहीं फैलता, इसलिए मरीजों से कोई भेदभाव न करें।
कार्यक्रम का संचालन बृजेश राठौर (एसटीएस) ने किया। इस दौरान डॉ. मेघसिंह, रफत खान, मुन्नी लाल, जयप्रकाश शुक्ला, सुदेश सक्सेना, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट समेत कई गणमान्य लोग एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो सगे भाइयों की मौत से गांव में पसरा मातम, विधायक ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय मुड़िया खागी में सड़क हादसे …