Breaking News

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने भरी ‘उमंग’ की उड़ान, ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

Spread the love

कादरचौक। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार विकास क्षेत्र कादरचौक के परिषदीय विद्यालयों में न्याय पंचायत स्तरीय ‘उमंग-एक पहचान’ प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कन्नौजिया के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने कविता व कहानी तो वहीं उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों ने भाषण, वाद-विवाद व सामान्य ज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
न्याय पंचायत ककोड़ा में भाषण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता की छात्रा प्रियांशी ने प्रथम स्थान पाया। वहीं न्याय पंचायत भूड़ा भदरौल में उच्च प्राथमिक विद्यालय बोन्दरी के राहुल अव्वल रहे। न्याय पंचायत भमुइया भदसिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय असरासी की खुशी (कक्षा 8), तेजेंद्र (कक्षा 7) व काजल (कक्षा 6) ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में पहला स्थान हासिल किया।
बीईओ दिलीप कन्नौजिया ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर के विजेता अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में सभी एआरपी व शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजनौर हाईवे पर डंपर ने टेंपो को रौंदा, दवा लेकर लौट रहे पति-पत्नी समेत तीन की मौत, 12 घायल

Spread the loveबदायूं। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजनौर हाईवे पर खितौरा गांव के …