Breaking News

ब्लॉक अम्बियापुर और इस्लामनगर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

बदायूं, 8 सितंबर। ब्लॉक अम्बियापुर एवं इस्लामनगर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

डोली वन स्टॉप सेंटर की ओर से महिलाओं और बच्चों को वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। केस वर्कर पुरुषोत्तम शर्मा ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 की जानकारी दी।

सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉक्सो एक्ट तथा वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इनका लाभ लेने की अपील की।

जेएस एचईडब्ल्यू प्रीति चौहान ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और बच्चों को मादक पदार्थों से दूर रखने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी। साथ ही महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और बाल विवाह के संबंध में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के संरक्षण, कल्याण और पुनर्वास के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। बाल श्रम और भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के चिन्हांकन एवं पुनर्वास के लिए भी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी बच्चे को समस्या होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार, सहायक पंचायत अधिकारी, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, जेएस एचईडब्ल्यू प्रीति चौहान, चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर पुरुषोत्तम शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा

Spread the loveएडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्व-गणना में जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर बदायूं। …