संजीव कुमार अरोरा नगर महासचिव, नौ पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बदायूं। समाजवादी पार्टी बदायूं नगर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सफीर उद्दीन ने नवगठित कार्यकारिणी की सूची जारी की।
घोषित कार्यकारिणी में संजीव कुमार अरोरा को नगर महासचिव बनाया गया है। कृष्ण कुमार राठौर, गुलनाज, धर्मेन्द्र कुमार यादव, मोहम्मद दानियाल निजामी, संजीव कुमार सिंह, मोहम्मद फैसल, सैयद फैजुल हसन और जीशान फारूकी को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशान्त शर्मा को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा नगर सचिव के पद पर 37 पदाधिकारियों तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पांच सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के अनुसार, कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सफीर उद्दीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
Budaun Amarprabhat