तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी ने 1801-2000 रैंक बैंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, रिसर्च वातावरण, रिसर्च गुणवत्ता, इंडस्ट्री से जुड़ाव और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण सरीखे प्रमुख मानकों के बूते वैश्विक रैंकिंग में दी दस्तक
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन- टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स- 2027 में स्थान बनाया है। टीएमयू को 1801-2000 के ग्लोबल रैंक बैंड में शामिल किया गया है। यह यूनिवर्सिटी के लिए विशेष उपलब्धि है, क्योंकि टीएमयू पहली बार टीएचई की प्रतिष्ठित वैश्विक यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल हुई है। टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 118 देशों की 3,146 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है। रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षण, रिसर्च वातावरण, रिसर्च गुणवत्ता, इंडस्ट्री से जुड़ाव और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण सहित विभिन्न प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है। टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का इस वैश्विक रैंकिंग में स्थान बनाना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, रिसर्च, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, इंडस्ट्री कनेक्ट और संस्थागत प्रभाव को मजबूत करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी की टॉप लीडरशिप ने पूरे टीएमयू परिवार को बधाई देते हुए कहा कि टीएमयू ने उत्कृष्टता के बूते वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
टॉप लीडरशिप ने भविष्य में अपने शैक्षणिक एवम् रिसर्च इकोसिस्टम को और सुदृढ़ करते हुए छात्रों और फैकल्टी के लिए वैश्विक स्तर पर नए अवसर विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई है। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. नीशीथ मिश्रा ने उम्मीद जताई, टीएमयू का टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में शामिल होना यूनिवर्सिटी को वैश्विक मानकों पर अपने शैक्षणिक, शोध, अंतर्राष्ट्रीयकरण, ज्ञान-विनिमय और संस्थागत प्रभाव को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। इससे पूर्व टीएमयू को सस्टेनेबिलिटी और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन- टीएचई इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2026 में 401-600 का प्रभावशाली ओवरऑल ग्लोबल रैंक बैंड मिल चुका है। टीएचई इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2026 की अपनी पहली ही भागीदारी में टीएमयू ने दुनिया भर के 1,603 संस्थानों में 401-600 का प्रभावशाली ओवरऑल ग्लोबल रैंक बैंड प्राप्त करके दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। एसडीजी-3- गुड हेल्थ एंड वेल-बींग में रैंक बैंड 101- 200 एसडीजी 6- क्लीन वाटर एंड सेनिटेशन में रैंक बैंड 101-200, एसडीजी 5- जेंडर इक्वालिटी में रैंक बैंड 601-800, एसडीजी- 17- पार्टनरशिप फॉर द गोल्स में रैंक बैंड 301-400 भी यूनिवर्सिटी ने अपने नाम किए। उल्लेखनीय है, टीएचई इम्पैक्ट रैंकिंग्स दुनिया के सबसे सम्मानित रैंकिंग फ्रेमवर्क में से एक है, जो संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल्स- एसडीजी में यूनिवर्सिटीज़ के योगदान के आधार पर उनका मूल्यांकन करता है।
Budaun Amarprabhat