बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा, अच्छे संस्कार तथा बुजुर्गों के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के लिए भावपूर्ण पत्र लिखकर उनके प्रति प्रेम, कृतज्ञता और सम्मान की भावनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे, उनकी बातों का सम्मान करेंगे तथा उनकी सेवा और सहायता करेंगे। विद्यार्थियों को बताया गया कि सच्ची समृद्धि केवल धन-संपत्ति में नहीं, बल्कि सत्यनिष्ठा, अच्छे संस्कार, प्रेम, सेवा और बड़ों के आशीर्वाद में निहित है।
प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेने और सदैव उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने बच्चों को सत्य, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कविता कथूरिया, शिल्पी गर्ग, प्रियेेश शखधर, अनमोल सिंह, स्वाति अग्रवाल, गायत्री मिश्रा, पवित्र पाठक और ललित राघव का सहयोग रहा।
Budaun Amarprabhat