Breaking News

संविलियन विद्यालय में बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूक किया

Spread the love

बिसौली। नगर के संविलियन विद्यालय में बृहस्पतिवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित हरकत को पहचानकर इसकी जानकारी बिना डर के शिक्षक या अभिभावक को दें। उन्होंने विषम परिस्थितियों में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। छात्राओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला पावर लाइन 1090 के बारे में बताया गया।

महिला उपनिरीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा, निडरता और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रश्मि गुप्ता, डॉ. दीप्ति शुक्ला, महिला कांस्टेबल कृष्णा, पलक, साक्षी, अक्षी, अनामिका, प्रिया यादव, रूबी रानी, पूजा शर्मा, राजाबेटी सूर्यपाणि, रूबी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में आइडिया क्रिएशन, क्रिएटिविटी एवम् इन्नोवेशन के टिप्स छात्रों को किए साझा

Spread the love टीएमयू इन्क्यूबेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल के संयुक्त …