Breaking News

सहसवान और इस्लामनगर में स्वच्छता अभियान चलाया

Spread the love

सहसवान। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत गुरुवार को सहसवान और इस्लामनगर नगर क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनसेवा और विकास के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई तथा एकत्र कूड़े का निस्तारण कराया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय सभासद, नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेंशनर्स परिषद का स्थापना दिवस व संस्थापक का जन्मोत्सव संपन्न, आठवें वेतन आयोग के मुद्दे पर जताया आक्रोश

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, जनपद शाखा बदायूं द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित …