Breaking News

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

Spread the love

उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम बीहट में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ ग्राम खिरिया तिराहे के पास बस स्टैंड से आरोपी आशीष प्रताप सिंह पुत्र दुर्गपाल सिंह निवासी मड़ी नगला बीहट को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना उसहैत पर मुकदमा अपराध संख्या 208/2026 के तहत धारा 3(5)/103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the loveसहसवान। किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के …